फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students showed their reading talent in Rafta program

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटाखा निर्माण और बिक्री करने पर रोक

Tue, 15 Oct 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Students showed their reading talent in Rafta program
झज्जर। जिलाधीश शक्ति सिंह ने आगामी 22 अक्तूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक वायु गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए बेरियम साल्ट वाले पटाखों के उत्पादन, बिक्री व पटाखे बजाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

केवल दिवाली, गुरु पर्व और क्रिसमस के दिन सीमित समय में ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं। जिलाधीश ने कहा कि अधिक मात्रा में पटाखे चलाने से वातावरण दूषित हो सकता है। इससे श्वास के रोगियों को भारी तकलीफ होती है। सरकार के दिशा-निर्देश व हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव पर अमल करते हुए वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए पटाखों की बिक्री व उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया गया है, यह प्रतिबंध 22 अक्तूबर से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। दीपावली और गुरु पर्व के दिन रात को आठ से दस बजे तक ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया जा सकता है। क्रिसमस से एक दिन पहले रात को 11.55 से 12.30 बजे तक ये ग्रीन पटाखे बजाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed