फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students should become servants of parents: Jagdish Kumar

विद्यार्थी, माता-पिता के सेवक बनें: जगदीश कुमार

Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Students should become servants of parents: Jagdish Kumar
-फोटो 56 : विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य जगदीश सहवाग। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। गांव डाबोदा खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने शनिवार को नि:शुल्क योग-प्राणायाम शिविर लगाया। अध्यक्षता प्राचार्य रेणू राणा ने की। जगदीश कुमार ने विद्यार्थियों को अष्टांग योग के अलावा देश-भक्ति, माता-पिता की सेवा, प्रकृति संरक्षण और शिक्षा के महत्व बताए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सभी विद्यार्थी, माता-पिता के सेवक, गुरुओं के आज्ञाकारी, समाज सेवी, धर्म और संस्कृति के रक्षक तथा प्रकृति के संरक्षक बने। निर्भय, निडर व साहसी बनें और जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन कर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। सहवाग ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को नशों से, फास्ट फूड, जंक फूड व सामाजिक बुराईयों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

शक्तिशाली बनने के लिए सदैव घर में बना शुद्ध सात्विक व संतुलित भोजन करना चाहिए। सभी विद्यार्थी व्यायाम, स्वाध्याय व ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं एवं योग को अपनाएं। योग एक विज्ञान है। योग हमें परोपकार-संतुलन-धैर्य का संदेश देता है। राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। राष्ट्र ही हमारी आन-बान-शान-स्वाभिमान और पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा-समर्थ-विकसित-स्वदेशी-बलवान एवं आत्मनिर्भर और पुन: विश्व गुरु भारत का निर्माण करना ही हम सभी के जीवन का प्रमुख लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति विद्यार्थी और युवा शक्ति के माध्यम से ही संभव है। सभी विद्यार्थी शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति का संग्रह करें, क्योंकि शक्ति संग्रह ही विद्यार्थी जीवन का मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम में शिक्षक पूनम, प्रोमिला, प्रशांत, योगेश, प्रतीक व सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed