फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students presented handmade sketches to DC

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने डीसी को भेंट किया हस्तनिर्मित स्कैच

Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Students presented handmade sketches to DC
02jjrp02- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को उनका स्केच भेंट करते हुए विद्यार्थी व साथ में मौजूद एड
झज्जर। शहीद रमेश कुमार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के संजू और दिव्यांश ने उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को उनका सुंदर हस्तनिर्मित स्केच भेंट किया। दोनों विद्यार्थी अपने फाइन आर्ट पीजीटी अध्यापिका ज्योति के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से स्केच भेंट किया। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के युवा कला, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में लगातार अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने संजू और दिव्यांश को उनकी रचनात्मकता, मेहनत और बारीकी से किए गए कार्य के लिए बधाई दी। शिक्षिका ज्योति की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed