{"_id":"65943e70339b270c040fcd2d","slug":"students-of-primary-classes-will-do-experience-based-homework-during-winter-vacation-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6861-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शीतकालीन अवकाश में अनुभव आधारित गृहकार्य करेंगे प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शीतकालीन अवकाश में अनुभव आधारित गृहकार्य करेंगे प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी
Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी को रटने की अपेक्षा अनुभव आधारित गृहकार्य प्रदान किया है। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि नई शिक्षा नीति अनुभव आधारित शिक्षा को महत्त्व देती है।
बताया जाता है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी इसी प्रकार का गृहकार्य विद्यार्थियों को दिया गया था। विद्यार्थियों को प्रदत्त गृहकार्य को करवाने में अभिभावकों की विशेष भूमिका रहेगी। जिसमें दादा-दादी या नाना-नानी मेंटर की भूमिका में रहेंगे। अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को संस्कार, दक्षता, कौशल तथा व्यवहार कुशलता की शिक्षा प्रदान करेंगे। गृह कार्य के लिए करने वाली गतिविधियां विद्यार्थियों में विद्यार्थी को पढ़ने लिखने, गणना करने जैसी कौशल प्रदान करेगी, वहीं उन्हें अनुमान लगाना, आंकलन करना, विश्लेषण करना आदि भी सिखाएगी।
परिवार के सदस्यों से जोड़कर बनाई गई गतिविधियां विद्यार्थियों को टेलीविजन और मोबाइल से दूर रखकर अनुभव आधारित सीखने को बढ़ावा देगी। गृहकार्य की गतिविधियों में इस बात का भी ध्यान रखा गया कि विद्यार्थियों को कोई खर्च न करना पड़े। र मौसम के अनुसार ही गतिविधियां निर्धारित हैं। कुल 42 में से कम से कम 10 गतिविधियां प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है। जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गतिविधियों के मूल्यांकन पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
इंसे
यह करेंगे गतिविधियां
गृहकार्य की गतिविधियों में मुख्य रूप से चारों और उगे हुए फूलों की पहचान तथा उनकी वृद्धि आदि का मापन करना, बाजार में उपलब्ध सब्जियों के नाम लिखना, मूंगफली से दाने निकलना और उनको गिनना, प्रतिदिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान लिखना, परिवार के सदस्यों के जूते के नंबर पता करना तथा उनको लिखना। रसोई घर में प्रतिदिन परिवार के सदस्यों के मदद करना। उपलब्ध सभी मसालों, अन्य खाद्य पदार्थों को पहचाना। उनके नाम लिना। परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर याद करना, घर के कमरे एवं आंगन आदि की लंबाई एवं चौड़ाई को मापना।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दो देशभक्ति गीत याद करना। कैलेंडर देखकर रविवार और छुट्टियों आदि की गणना करना।
बच्चों का मार्गदर्शन करें अभिभावक
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा विभाग इस अनूठी पहल में सभी अध्यापक अपना पूर्ण योगदान दें। छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के संपर्क में रहकर गृहकार्य के दौरान करने वाली गतिविधियों में मार्गदर्शन करें।