{"_id":"66971222a08a83cd4f0aae09","slug":"students-of-government-model-culture-school-won-in-short-drama-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108628-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु नाटिका में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु नाटिका में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
Wed, 17 Jul 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 65 : लघु नाटिका प्रस्तुत करते राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी।
बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीएसई, पंचकूला के निर्देशों पर कानूनी साक्षरता से संबंधित 10 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, लीगल लिटरेसी के जिला नोडल अधिकारी सुदर्शन पूनिया, बहादुरगढ़ ब्लॉक नोडल अधिकारी अनिल अहलावत और बहादुरगढ़ खंड के लीगल लिटरेसी के सदस्य सत्येंद्र दहिया, स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्यन मलिक त्रिवेणी स्कूल, कुंश गोयल विजय स्कूल, निखिल गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल बहादुरगढ़ ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजय स्कूल की तानिया और हर्षिता ने प्रथम और तृतीय स्थान, बाल भारती स्कृल की नियति और सृष्टि ने दूसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बहादुरगढ़ की शैला, गरिमा, वरदान ने, बाल भारती स्कूल के माधव और अथर्व ने दूसरा तथा विजय स्कूल की प्रतिभा अंशिका मिथुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में त्रिवेणी स्कृल के प्रीत ने प्रथम, विजय स्कृल मोहन नगर ने दूसरा, विजय स्कूल लोवा की प्राची ने तीसरा, कविता पाठ में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल की पलक कुमारी ने प्रथम, राजकीय सिद्दिपुर स्कूल की तनीषा ने द्वितीय, विजय स्कूल की यशस्विनी ने तीसरा, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में त्रिवेणी स्कूल की अंशिका प्रथम, हरदयाल स्कूल की प्राची द्वितीय, विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आदित्य तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन राइटिंग में विजय स्कूल की हर्षिता और कनिष्का दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन का रवि तृतीय स्थान पर रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में त्रिवेणी स्कूल की कनिका प्रथम, बाल भारती स्कूल की वैभवी द्वितीय स्थान और विजय स्कूल की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में विजय स्कूल की निकिता ने प्रथम हरदयाल स्कूल की वर्षा यादव ने द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बहादुरगढ़ के रोहित, विनय, सार्थक, दीपांशु, अभिषेक, अंशिका, ट्विंकल, संजू, नेहा, रोशनी, साक्षी, अभिनीत लघु नाटिका में प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान त्रिवेणी स्कूल और तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्दिपुर ने प्राप्त किया।
इनके मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिताएं
हिंदी विभाग की सभी प्रतियोगिताओं के संचालन में जोगेंद्र सिंह हिंदी प्रवक्ता और अंग्रेजी विभाग की सभी प्रतियोगिता में स्कृल के उपप्रधानाचार्य ऋषि सहरावत का योगदान रहा। नाटक प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के इतिहास प्रवक्ता राकेश वत्स और हिंदी प्रवक्ता संजय मलिक की देखरेख में हुआ। स्कृल की कंप्यूटर अध्यापिका नेहा ने पीपीटी और डॉक्युमेंट्री में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर स्कूल के गणित प्रवक्ता दिनेश भारद्वाज, पवन काजला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लीगल लिटरेसी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में यह सभी विजेता छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
-- -- -