{"_id":"648b67e4c9d7e0c9350a199d","slug":"students-of-bahadurgarh-gathered-to-get-admission-in-du-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-571-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीयू में दाखिला पाने के लिए जुटे बहादुरगढ़ के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीयू में दाखिला पाने के लिए जुटे बहादुरगढ़ के विद्यार्थी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है। डीयू की एडमिशन ब्रांच ने प्रक्रिया को तीन फेज में बांटा है और पहला फेज शुरू हो चुका है। प्रक्रिया मुश्किल ना लगे, इसके लिए हर फेज को आसान तरीके से समझना जरूरी है। बहादुरगढ़ से सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला लेने की कोशिश में जुटे रहते हैं। इस बार भी काफी संख्या में विद्यार्थी लगे हुए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 71 हजार अंडरग्रेजुएट सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। अकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए यूनिवर्सिटी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर एडमिशन करेगी। सीयूईटी 17 जून तक चलेंगे और रिजल्ट के बाद जुलाई में एडमिशन होंगे। 16 अगस्त से डीयू अपना नया सेशन शुरू करेगा, इसी दिन से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी। डीयू में एडमिशन के लिए सीयूईटी और कॉमन सीट अलॉकेशन सिस्टम 2023 में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि डीयू के 68 कॉलेजों/इंस्टीट्यूट/सेंटर के 78 यूजी प्रोग्राम और 198 बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की करीब 71 हजार सीटों के लिए इस साल दाखिले होंगे। हमारे पास 1553 कोर्स कॉम्बिनेशन हैं। पिछले साल की तरह डीयू में सीयूईटी के स्कोर के आधार पर दाखिले हो रहे हैं जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देशभर में रखा है। बहादुरगढ़ में रहने वाले अधिकतर विद्यार्थी दिल्ली के भगिनी निवेदिता कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, राजधानी कॉलेज, हिंदू कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, रामजस कॉलेज, आदिति कॉलेज, गार्गी कॉलेज में भाग लेने के इच्छुक रहते हैं।
इन स्टेप से पूरा होगा रजिस्ट्रेशन
पहला कदम
इस कदम में फॉर्म का पर्सनल सेक्शन भरा जाएगा। इसमें नाम, फोटो, हस्ताक्षर ऑटोमेटिक तरीके से सीयूईटी के फॉर्म से अपलोड हो जाएंगे। इसे विद्यार्थी एडिट नहीं कर सकेंगे। इसमें अभिभावक का नाम, कैटेगरी, जेंडर, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना होगा।
विज्ञापन
दूसरा कदम
अकेडमिक सेक्शन को भरना होगा। इसमें उन्हें 12वीं में मिले हर विषय के नंबर भरने होंगे। थ्योरी और प्रेक्टिकल के नंबर अलग-अलग भरने होंगे। अगर मार्कशीट में यह अलग-अलग नहीं लिखा है तो थ्योरी में नंबर भरकर प्रेक्टिकल में 0 लिखना होगा।
तीसरा कदम
यह उनके लिए है जो डीयू के स्पोर्ट्स कोटे या ईसीए (एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) की अतिरिक्त सीटों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। विद्यार्थी को इस सेक्शन में स्पोर्ट्स की कैटेगरी जैसे फुटबाल, क्रिकेट, बेसबॉल में से अपनी कैटेगरी भरनी होगी। विद्यार्थी को तीन मेरिट/पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अपलोड करनी होगी।
चौथ कदम
इस कदम में विद्यार्थी के सभी कागजात और प्रमाण पत्र फॉर्म अपलोड करने होंगे। इसमें कक्षा 10, 12, एसीसी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस/माइनोरिटी/सीडब्ल्यू/कश्मीरी माइग्रेंट/पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट शामिल हैं।
पांचवा कदम
विद्यार्थी को अपने रजिस्ट्रेशन फार्म का प्रिव्यू नजर आएगा। इसे देखकर अगर कोई विद्यार्थी अपने फार्म में सुधार करना चाहता है तो उसे एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। एप्लिकेशन फार्म जमा करने के बाद कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।
छठा कदम
यहां आखिरी स्टेप फार्म जमा करना है। सीएसएएस 2023 की एप्लिकेशन फार्म को जमा करने के लिए विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी। विद्यार्थी के डैशबोर्ड में इसके लिए पेमेंट गेटवे लिंक दिया जाएगा। फीस जमा नहीं हुई तो एप्लिकेशन को नहीं माना जाएगा और सीट नहीं दी जाएगी। नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई का ऑप्शन दिया गया है।