फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students learn about management during industrial visits

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण में प्रबंधन के बारे में जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Students learn about management during industrial visits

विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के बीबीए एवं बीसीए कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम स्थित फैब्ट्रो टेक्नोलॉजीज में औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत के प्रबंधकीय एवं उत्पादन संबंधी व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना रहा। भ्रमण का नेतृत्व प्रबंधन विभागाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रबंधन प्रवक्ता सविता और कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ता सुशील यादव ने किया। कंपनी के निदेशक अशोक और वरिष्ठ प्रबंधक जय सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उद्योग में उपलब्ध अवसरों एवं आवश्यक दक्षताओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी बताते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन पर बल दिया। विद्यार्थियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रबंधन रणनीतियों एवं उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी ली, जिससे उनके ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed