फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students and staff took oath on International Anti-Corruption Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर छात्राओं और स्टाफ ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Students and staff took oath on International Anti-Corruption Day
-फोटो 64 : छात्राओं को शपथ दिलाती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर छात्राओं व स्टाफ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ लेते हुए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि ईमानदारी किसी व्यक्ति का गुण मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाओं के साथ एकजुट होना कल की ईमानदारी को आकार देना थीम पर आधारित है जो भ्रष्टाचार उन्मूलन में युवाओं की निर्णायक भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व स्टाफ ने भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की और राष्ट्रहित में ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। यह गतिविधि वाईआरसी इकाइयों व नेशनल एंड इंटरनेशनल डे सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed