फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Student was beaten up in the university campus, I-phone was also broken during the fight

विवि परिसर में छात्र की पिटाई, मारपीट के दौरान आई-फोन भी टूटा

Mon, 29 Nov 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Student was beaten up in the university campus, I-phone was also broken during the fight
बहादुरगढ़। पीडीएम विश्वविद्यालय (विवि) के परिसर में कुछ युवकों ने एक छात्र की पिटाई की। इस युवक का महंगा आई-फोन भी टूट गया। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नजफगढ़ के निवासी मनीष ने बताया कि वह बहादुरगढ़ के पीडीएम विश्वविद्यालय में पढ़ता है। जब वह कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ रहा था तो दो युवक आए। वे उसके साथ अभद्रता करने लगे। उसने विरोध किया तो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। फिर उन युवकों के 3-4 अन्य साथी आए। सभी ने उस पर हमला कर दिया। डंडों से भी प्रहार किए गए। उसका 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन तोड़ दिया और धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज स्टाफ सदस्य आए और उसको हमलावरों से छुड़वाया। इसके बाद साथी छात्रों ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर चला गया। अब शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव सराय औरंगाबाद के तीन युवकों के खिलाफ नामजद और अक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed