फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Student gave message of environmental protection on bicycle

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रा ने साइकिल से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 04 Jun 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Student gave message of environmental protection on bicycle
साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्रा।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

अपेक्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के दिशा निर्देशानुसार स्वयंसेविकाओं ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है। विश्व साइकिल दिवस का मुख्य उद्देश्य बेहतर मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए लोगों को साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन करना है, जिससे दुनिया भर की संस्कृति में सस्टेनेबल डेवलपमेंट, बीमारियों से बचाव व एक दूसरे के प्रति आधार की भावना को बढ़ावा मिल सके। नियमित साइकिल चलाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में चर्बी भी जमा नहीं होती है। रोजाना 20 मिनट की साइकिलिंग व्यक्ति को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाती है। हमें कम दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। साइकिल ही एक ऐसा वाहन है जो वातावरण को प्रदूषण मुक्त होने में मदद करता है। साइकिल का प्रयोग करने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। कार्बन उत्सर्जन नियंत्रित होने से पर्यावरण पर भी अनुकूल असर पड़ता है। इसलिए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें एवं समाज के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed