फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strong arrangements for the convenience of devotees at Mata Bhimeshwari Devi fair: DC

माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता प्रबंध : डीसी

Sat, 27 Sep 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Strong arrangements for the convenience of devotees at Mata Bhimeshwari Devi fair: DC
26jjrp15- बेरी मेले में सीसीटीवी से निगरानी की जानकारी लेते हुए उपायुक्त। स्रोत-प्रचार विभाग
बेरी। धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मुख्य मेला की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल मंदिर पर परिसर में पहुंचे। डीसी ने डीसीपी लोगेश कुमार पी व बहादुरगढ़ डीसीपी मयंक मिश्रा के साथ प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम रेणुका नांदल ने डीसी के समक्ष अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार मुख्य मेला 28 से 30 सितंबर को होगा। नवरात्रि पर्व के चलते विशेषकर दो दिन सप्तमी व अष्टमी को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहती है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मुख्य मेला की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि मेला में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए प्रशासन सजग और सतर्क है।
विज्ञापन


सप्तमी व अष्टमी को मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए विशेष इंतजाम : डीसी

डीसी ने कहा कि बेरी देवी मेला में विशेषकर सप्तमी व अष्टमी को मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेला के पिछले अनुभवों के आधार पर श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए मेला परिसर में सुरक्षा, पेयजल,अगनशमन, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, पार्किंग, साफ सफाई, दोनों मंदिरों में रात्रि के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्था आदि प्रबंधों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed