फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strictness on pollution...12 10 year old diesel vehicles running on the roads caught

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण पर सख्ती...सड़कों पर दौड़ रहे 10 साल पुराने डीजल के 12 वाहन पकड़े

Fri, 25 Oct 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strictness on pollution...12 10 year old diesel vehicles running on the roads caught
बहादुरगढ़। प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जिलों में भी कार्रवाई तेज हो गईं है। परिवहन विभाग ने सड़कों पर दौड़ रहे 10 साल पुराने डीजल के वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की टीम ने 10 साल पुराने डीजल के 12 और प्रदूषण फैला रहे दो और अन्य वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) चरण 2 लागू किया गया है। जिसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। इसी के चलते सभी विभाग अपने अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गए हैं। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। डीजल के पुराने वाहनों को अब छोड़ा नहीं जाएगा। उन स्क्रेप पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जा सकती है। आरटीए के सहायक सचिव निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहन चलते मिले तो कार्रवाई होगी। दरअसल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से गत 22 अक्तूबर से ही ग्रेप चरण 2 की पाबंदियां लगी हुई हैं। प्रदूषण कम करने के लिए आरटीए की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed