{"_id":"638ce0db6ce66b3dee0f55bc","slug":"strictness-in-htet-bracelets-bangles-talisman-threads-were-removed-the-examinees-looked-helpless-jhjhar-news-rtk665398096","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटेट - चुडियां व ताबीज ही नहीं, जूड़े की पिन्न तक उतरवाई, धागे तक रखे परीक्षा केंद्र के बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचटेट - चुडियां व ताबीज ही नहीं, जूड़े की पिन्न तक उतरवाई, धागे तक रखे परीक्षा केंद्र के बाहर
विज्ञापन
एचटेट की परीक्षा से पहले महिलाओं की चूडियां,कडे,कगंन,बालों की पिन,कल्पचर,ताबीज आदि उतरवाकर दीवार
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर ओर अधिक सख्ती नजर आई। परीक्षार्थियों को तीन स्तर की जांच और तलाशी से गुजरना पड़ा। कई केंद्रों पर तो महिला परीक्षार्थियों की चडियां, कंगन ,जूडे़ के पिन और हाथ में बंधे धागे, ताबीज भी उतरवा दिए गए। महिला परीक्षार्थी और उनके साथ आए परिजन इसे लेकर कुछ नाराज भी दिखे लेकिन स्टाफ ने नियम कायदों का हवाला देकर अपनी मजबूरी जता दी। हालांकि प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्ण होने का दावा किया है। परीक्षा के दूसरे दिन 26 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में 8588 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षार्थियों का कहना था कि एचटेट परीक्षा के दौरान इतनी सख्ती पहली बार की गई है। परीक्षा में इलेक्ट्रिक दिवाइस से नकल की आशंका के चलते परीक्षार्थियों को तीन स्तर की जांच से गुजरना पड़ा। कागजात की जांच, तलाशी और बायोमेट्रिक उपस्थिति इन सबमें काफी अधिक समय लग रहा था। शनिवार को हुई परीक्षा के फीड बैक से परीक्षार्थी इस बात को समझ चुके थे। यही वजह थी कि सुबह की पाली में पेपर सुबह 10 बजे शुरू होना था लेकिन सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। कई महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी आए थे। जांच में अधिक समय लगने की वजह से केंद्रों पर भी स्टाफ जल्दी पहुंच गया था। सुबह नौ बजे से पहले ही जांच शुरू हो गई थी। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतार लगी थी। केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी दौरा करते रहे।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में 8588 परीक्षार्थियों ने रविवार को परीक्षा दी है। इनमें 6162 ने लेवल दो व 2426 ने लेवल तीन की परीक्षा दी। जबकि 9907 ने पंजीकरण कराया और 1319 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेवल तीन के लिए शाम के समय हुई परीक्षा के दौरान 2821 परीक्षार्थियों में से 2426 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 395 अनुपस्थित रहे। लेवल दो की परीक्षा के लिए जिले में 7086 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6162 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 924 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 13 झज्जर व 13 परीक्षा केंद्र झज्जर के बाहरी क्षेत्र में बनाए गए थे।
विज्ञापन
वर्जन
अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो गई है। जिले में नकल रहित परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दोनों सत्रों में 8588 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
- मदन चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।