फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strict security arrangements, 12 checkpoints made on Independence Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर कड़े सुरक्षा इंतजाम 12 नाके बनाए

Wed, 14 Aug 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Strict security arrangements, 12 checkpoints made on Independence Day
झज्जर। पुलिस ने स्वतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। जिले में 10 इंटरस्टेट नाके सहित 34 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। सामाजिक शरारती एवं द्वारा ड्रोन ग्लाइडर व पैरामोटर के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मुख्य समारोह नया बस अड्डा झज्जर के नजदीक रोडवेज कर्मशाला में आयोजित होगा तथा उपमंडल स्तर पर समारोह बादली, बेरी व बहादुरगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर होने वाले समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बी सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार चप्पे-चप्पे पर निगरानी सहित सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त की शाम तक जिले में 24 घंटे तक ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए पाबंदी लगाई गई है। पुलिस मुलाजिमों और अन्य सरकारी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित कामों के लिए जरूरी होने पर ड्रोन उड़ाने की शर्तों समेत इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed