{"_id":"64c6b5bc86073e04a30be664","slug":"streets-submerged-pond-water-entered-houses-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2247-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गलियां जलमग्न, घरों में घुसा तालाब का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गलियां जलमग्न, घरों में घुसा तालाब का पानी
Mon, 31 Jul 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। लडायन गांव में चार दिन की बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लाे होने से उसका पानी सड़क खडंजों पर आकर लोगों के घरों में घुस गया। गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। गांव की गलियों में घुटनों तक पानी भरने से आवागमन में भी परेशानी खड़ी हो गई। लोगों को घरों में दीवारें आने का डर सताने लगा है।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जलनिकासी कराने के प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। घरों में घुसा पानी के कारण लोगों ने अपने घरों के सामान को सुरक्षित जगह पर रखा। गलियों में दो से तीन फीट पानी भर गया। गलियों व घरों में पानी घुस गया। लोगों ने घरों के दरवाजे के सामने मिट्टी के भरे कट्टे लगाए व घरों में घुसे पानी को बाल्टी व अन्य बर्तनों से बाहर निकाल रहे है। ग्रामीण महेश, राकेश, सुधीर, प्रताप, राजेश आदि ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छर- मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों वैसे ही वायरल चला हुआ है। जलभराव के कारण और ज्यादा बीमारियां फैलने की आशंका बनी है।
दूसरी तरफ पेयजल लाइन भी टूटी हुई है जिसको बदलने का काम किया जा रहा है जिसके कारण लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है। तालाब ओवरफ्लो होने के बारे में सरपंच प्रतिनिधि वीर कुमार को पता चला उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किया और पानी निकासी के लिए मोटर की मांग सिचांई विभाग से की गई। लेकिन कनेक्शन न होने के कारण पानी निकासी के लिए मोटर चालू करने में परेशानी बनी रही। सरपंच अनीता ने बताया कि ओवरफ्लो तालाब से पानी निकासी करवाने के लिए दो मोटर लगा दी गई है जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स:
विधायक गीता भुक्कल ने किया मुआयना
झज्जर हल्का विधायक गीता भुक्कल ने जलभराव को लेकर लडायन गांव का दौरा कर जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने गांव में भरे पानी निकासी के साथ विधायक से खेतों से पानी की निकासी तेजी से करवाने की मांग की। विधायक ने संबंधित विभागों के आधिकारियों को पानी की निकासी का कार्य तेजी से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत प्रभाव से कनेक्शन जारी करवा पानी निकासी के लिए मोटर लगवाई। साथ ही लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पानी निकासी करवा दी जाएगी।