{"_id":"6aa857699dc4d60fc90b3c7e","slug":"street-construction-work-begins-in-ward-9-residents-will-now-find-commuting-easier-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127171-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 9 में गली निर्माण कार्य शुरू, अब लोगों को होगी आवागमन में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 9 में गली निर्माण कार्य शुरू, अब लोगों को होगी आवागमन में सुविधा
Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 85 : वार्ड 9 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते वार्ड के बुजुर्ग इंद्रराज और पार्षद जि
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़।वार्ड नंबर 9 में जीबी पब्लिक स्कूल वाली गली का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद जितेंद्र राठी ने वार्ड के बुजुर्ग इंद्रराज के साथ नारियल फोड़कर किया। गली बनने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
राठी ने कहा कि वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़क, गलियों, सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्य नगर परिषद की सहायता के बिना भी अपने स्तर पर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वार्ड की जनता ने उन्हें पार्षद चुना था, उस समय वार्ड में कई समस्याएं थी।
इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समस्याओं को उठाया और सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
वार्डवासियों ने कहा कि जीबी पब्लिक स्कूल वाली गली करीब 12 वर्ष पहले बनी थी और यहां से काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लंबे समय से गली के पुनर्निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र राठी, मास्टर वेदप्रकाश, अशोक परनाला, शेखर राठी, प्रवीण राठी, संजू राठी, धर्मवीर राठी, राजेश, मुकेश, प्रवीण, अनिल, विनोद, आजाद, रमेश और बाबूलाल मौजूद रहे।
-फोटो 85 : वार्ड 9 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते वार्ड के बुजुर्ग इंद्रराज और पार्षद जितेंद्र राठी व अन्य। स्रोत स्वयं