Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Stray cattle should be tagged: Barauli

बेसहारा गोवंशों को टैग लगाया जाए : बड़ौली

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle should be tagged: Barauli
-फोटो 57 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को स्मृति चिन्ह भेंट करते डा. स्वामी दिव्यानंद भि - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। सेठ रामवतार गोयल गो व वन्य जीव उपचार सेवा केंद्र पर 10वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। वीरवार की सुबह कामधेनु यज्ञ कराया गया। इसके बाद गोपूजन और गोदान का कार्यक्रम हुआ। उधर शाम 5 बजे से लेकर 7:30 बजे तक श्री गो गोपाल भक्ति कथा का आयोजन करोड़ रामलीला सभा, आयोध्यापुरी (किला मोहल्ला) में हर रोज होगा।
विज्ञापन


यह धार्मिक आयोजन डाॅ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज के विशेष सान्निध्य में हो रहा। वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी शिरकत की और डॉ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। गोदान के बाद डाॅ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज ने कहा कि कलयुग में गोमाता की सेवा से ही हम सभी दुखों से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गो उपचार केंद्र में घायल जीवों व नंदीशाला में बेसहारा गोवंश व अन्य बेसहारा घायल जीवों के सेवा कार्य को देखकर गोधन सेवा समिति की प्रशंसा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बेसहारा गोवंशों को टैग लगाने को भी कहा।

यहां 11 हजार की धनराशि से गोदान करने वालों में उपांशु राठी, मनीषा सैनी, नीतिन अग्रवाल, सुनील शर्मा, सुनील राठी (सानू), सविता निजामपुर, जितेंद्र राठी, यशपाल दलाल, नीलू कक्कड़, रविंद्र राठी कूकू, विनोद कौशिक, विष्णु भगवान, लक्ष्मी देवी रहे। वेदप्रकाश ने 21,000 और सुरेंद्र राठी ने 25 हजार 125 रुपये की धनराशि से गोदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed