फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strategy will be made soon regarding the demands of NHM employees

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द बनाई जाएगी रणनीति

Fri, 28 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strategy will be made soon regarding the demands of NHM employees
सामान्य अस्पताल के एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठक करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नागरिक अस्पताल झज्जर में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। एनएचएम कर्मचारियों की एकता को लेकर जल्द ही जिलास्तर पर सामूहिक बैठक की जाएगी। इसमें मांगों को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
एनएचएम कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा एक नवंबर 2021 को सातवां वेतन आयोग देने की घोषणा की गई थी, जोकि सरकार द्वारा लागू नहीं की गई है। साथ ही कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग को लागू करने व नौकरी की सुरक्षा की अपनी जायज मांगों को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए सेवा नियम में वेतन विसंगतियों को दूर करना, कर्मचारियों की वापसी, लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी लामबंद हैं।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों की एकता को लेकर जल्द ही कर्मचारी एकता अभियान चलाया जाएगा और सभी कर्मचारियों को साझा प्रयास से एक किया जाएगा।
एनएचएम कर्मचारी संदीप जांगड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी मांगें पूरी करने का कई बार आश्वासन मिल चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है। इन लंबित मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सभी एनएचएम कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है और सरकार से मांग की गई है कि हमारी लंबित मांगें जल्द ही पूरी करें, इसको लेकर जल्द ही सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला एनएचएम प्रधान अरुण वर्मा, पूनम, सोनी अहलावत, धनवीर, नरेंद्र दलाल, विकास यादव, सोनू जाखड़, पिंकी स्टाफ, पूनम शर्मा, निकिता, पूनम, मंजू, सोनी, पिंकी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुमन, रजनी, अन्नू कुमारी, नीतू व अन्य एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed