फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   State level conference of Kisan Sabha to be held on 4th and 5th in Fatehabad

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान सभा का राज्यस्तरीय सम्मेलन 4 व 5 को फतेहाबाद में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
State level conference of Kisan Sabha to be held on 4th and 5th in Fatehabad
09. रोहतक की ​जसबीर कॉलोनी में आयोजित किसान सभा की बैठक में किसानों को संबो​धित करते किसान नेता
रोहतक। किसानों के मुद्दों को लेकर किसान सभा हरियाणा की राज्य कमेटी की तरफ से 4 और 5 अक्तूबर को फतेहाबाद के भट्टू में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से 200 से ज्यादा किसान प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जसबीर कॉलोनी में सोमवार को आयोजित किसान सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


किसान सभा राज्य प्रधान बलबीर सिंह और महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि अत्यधिक बारिश, बाढ़ के चलते प्रदेश भर में किसानों की लाखों एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। प्रशासन और सरकार की लापरवाही के चलते भी नुकसान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


समय पर ड्रेनों की सफाई व नदियों से गाद नहीं निकाली गई। नहरों के किनारे मजबूत नहीं किए गए। इस कारण कई ड्रेन टूटे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके लिए पूरा मुआवजा देने के बजाय सरकार खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल खराब के मुआवजे के तौर पर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ देना चाहिए। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जागरोशन, फूल सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed