{"_id":"6ad11779a8c4d79eef0b6bf3","slug":"staging-of-the-play-depicting-the-death-of-dasharatha-and-the-reunion-with-bharata-bahadurgarh-news-c-203-1-sroh1011-131044-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- हनुमान रामलीला कमेटी के रंगमंच पर केवट व श्रीराम संवाद का मंचन करते कलाकार--सं
महेंद्रगढ़। श्री हनुमान रामलीला में दशरथ मरण एवं भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ की व्याकुलता और भरत के भाई प्रेम, त्याग समर्पण को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। केवट भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को नाव में बैठाकर गंग पार करवाते है। प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि बुधवार रात्रि को रामलीला में अनेक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की राम के अभिनय में रेविन गौरा, लक्ष्मण, प्रथम भारद्वाज, दशरथ पुनित भारद्वाज, कैकई भावेश तिवाड़ी, केवट दीपेंद्र प्रजापत, भरत तनिष्क बाछोदिया, निषादराज शेरू मोयल ने अपना अभिनय बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि रामलीला परिषद में महामंडलेश्वर महंत बुलबुल नंदगिरी, मंगलमुखी खुशी गोयल, तनीषा अपने शिष्यों के साथ रामलीला परिषद में पहुंची। उन्होंने श्री हनुमान रामलीला को 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांव पाली के सरपंच देशराज फौजी रहे। रामलीला की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
-- -- -- -- -- --
श्री आदर्श रामलीला में भरत मिलाप की लीला को हुआ मंचन
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी में दशरथ मरण एवं भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम के वनवास के वियोग में राजा दशरथ की व्याकुलता व भरत के भाई प्रेम, त्याग और समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। लीला में निषाद मुकेश सैनी, सुमंत प्रकाश सैनी, राजा दशरथ शुभम तिवारी, कैकई केशव सैनी, कौशल्या रोहित यादव ने निभाई। द्वारपाल भगवान दास सैनी, वशिष्ठ केशव अग्रवाल, भरत पवन चौहान, योद्धाजीत और महर्षि ऋषि वाल्मीकि की भूमिका कर्म खन्ना, राम सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण नवीन कुमार, सीता मानव यादव, शत्रुघ्न नक्ष यादव ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव, अध्यक्ष पार्षद देवेंद्र सैनी, विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर बुलबुल महंत के चेले तनीशा, खुशी, मन्नत, मूंगफली, मस्तानी मौजूद रही।
-- -- -- -- -- -
-राम वनवास की लीला देख भावुक हुए दर्शक
कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना के मंच पर बुधवार रात राम वनवास की मार्मिक लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान राजा दशरथ और महारानी कैकई के बीच हुए भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डेरा प्रमुख गुरु बुलबुल महंत अपने चेले खुशी महंत के साथ पहुंचे। राम वनवास की लीला में राजा दशरथ राहुल शर्मा ने राजा दशरथ के पुत्र वियोग, पीड़ा और विवशता को अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। महारानी कैकई मुकेश कपूर, कौशल्या माता अमित जांगड़ा, श्रीराम शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण सचिन शर्मा, सीता शुभम ने निभाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कोप भवन लीला का भावुक मंचन
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद की ओर से बुधवार रात्रि षष्ठम रजनी में कोप भवन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में मंथरा की ओर से कैकेयी को भड़काने, कैकेयी का कोप भवन में जाना व राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के दृश्य का मार्मिक चित्रण किया गया। कैकेयी-मंथरा व दशरथ-कैकेयी संवाद के दौरान दर्शकों की आंखें नम हो गईं। राम वनवास की घोषणा सुनकर पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया। दशरथ सुधीर दीवान, कैकई अनुष्का दलाल, मंथरा आवारा, श्रीराम में विकास भारद्वाज व लक्ष्मण विनय भारद्वाज ने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।