{"_id":"6ad11e463c8f5ab2b5073fa4","slug":"public-health-department-employees-stage-a-protest-over-their-demands-bahadurgarh-news-c-196-1-nnl1003-146691-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन
फोटो नंबर-26मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीडब्ल्यूडी कर्मचारी। संवाद
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग की नारनौल ब्रांच के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार के खिलाफ वीरवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जारी करने और लंबित सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। संगठन ने मांगों का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन ब्रांच प्रधान रामशरण यादव ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वृद्धि भत्ता, शिक्षा भत्ता, जूते, वर्दी, रेनकोट तथा प्लास और पेचकस जैसे आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, राज्य प्रेस सचिव योगेश कुमार, मुख्य सलाहकार दलीप कुमार, सचिव संदीप, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार व उपप्रधान धर्मबीर सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।