{"_id":"6ad11eb109a8b23357082dc5","slug":"progressive-women-farmers-banarasi-devi-and-renu-honored-bahadurgarh-news-c-203-1-mgh1002-131022-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल महाकुंभ के लिए 36 बेसबॉल खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल महाकुंभ के लिए 36 बेसबॉल खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- कनीना में बेसबॉल ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी--संवाद
कनीना। खेल महाकुंभ 2026-27 की तैयारियों के तहत गुरुवार को एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छीथरोली के बेसबॉल मैदान पर जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर 18 लड़कियों और 18 लड़कों सहित कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल शुरू होने से पहले खेल विभाग से पहुंचे ग्राउंडमैन धर्मेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार ने बेसबॉल मैदान का जायजा लिया। मैदान की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद चयन ट्रायल शुरू किया गया। बेसबॉल पीटीआई मंजू ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए जिले की लड़कों और लड़कियों की टीमों के चयन के उद्देश्य से यह ट्रायल आयोजित किया गया था।
इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अब चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास और खेल कौशल में सुधार पर ध्यान देना होगा। चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि बेसबॉल नर्सरी के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल तकनीक और मैदान पर प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।