{"_id":"64c80e6ea21c8e505609910f","slug":"stadium-getting-ready-fast-in-silana-hope-awakened-in-youth-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2251-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलाना में तेजी से तैयार हो रहा स्टेडियम, युवाओं को जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलाना में तेजी से तैयार हो रहा स्टेडियम, युवाओं को जगी आस
Tue, 01 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव सिलाना में जिला स्तरीय स्टेडियम का निमार्ण चल रहा है। इस पर 9.75 करोड़ की लागत आई है। थोड़ा काम अभी बाकी है। सरकार से बजट मिलने में देरी की वजह से इसका काम लटक गया था, जो ढाई साल के इंतजार के बाद अब लगभग पूरा हुआ है। इसके बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को जल्द प्रेक्टिस शुरू करने की उम्मीद जगी है। हालांकि चार दीवारी के लिए टेंडर फिर से मुख्यालय भेजे गए हैं।
गांव सिलाना से लेकर स्टेडियम तक करीब 2 किलोमीटर की सड़क का निर्माण भी निर्माण करवा दिया गया है। जिलास्तरीय स्टेडियम बनने के बाद ये खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्टेडियम के चारों ओर अवैध माइनिंग के कारण जिला स्तरीय स्टेडियम की बाउंड्री वॉल नहीं हुई है क्योंकि अवैध माइनिंग के चलते दीवारों को खड़ा करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण दोबारा से टेंडर मुख्यालय को भेजे गए हैं। ठेकेदार राकेश कुमार ने बताया कि इंडोर खेल के लिए बिल्डिंग तैयार करवा दी गई है पार्किंग व्यवस्था भी स्टेडियम परिसर में बनवा दी है। बिजली कनेक्शन व छोटा-मोटा काम अभी रह गया है जो कि जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट लेटलतीफी से मिलने के कारण स्टेडियम बनने में काफी समय लग गया है जो स्टेडियम डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाना था, उसे ढाई वर्ष बनने में लग गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्टेडियम में वालीबॉल हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, हॉकी के अलावा बहुत से खेल खेले जाएंगे। जिससे जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। जिला स्तरीय स्टेडियम के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी के काम को दो भाग में बांटा है। एक एजेंसी जहां बाउंड्री वॉल, डबल हाइट का हाल, शौचालय, पार्किंग तैयार करेगी। वहीं दूसरी, एजेंसी यहां पर ट्रैक, वालीबॉल कोर्ट, बास्केट कोर्ट सहित दूसरी खेल संबंधी गतिविधियों के लिए व्यवस्था आधी से ज्यादा हो चुकी है।
23 एकड़ में मिलेगी कई सुविधाएं:
गांव सिलानी में 23 एकड़ में बनने वाले जिला स्तरीय स्टेडियम में एक साथ दर्जनों सुविधाएं मिलेगी। ठेकेदार राकेश कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य को 18 महीने के समय में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन बजट की कमी के कारण करीब ढ़ाई साल की अवधि में काम को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग को हैंडओवर करने के लिए वे पूरी तरह से तैयार है, हालाकि बिजली का काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को ये सुविधाएं मिलेगी
सिलाना गांव में बन रहे स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाॅल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी मैदान, स्वीमिंग पुल, स्टेज, रनिंग ट्रैक, फर्स्ट एड रूम, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं उपलब्ध जाएंगी। स्टेडियम के निर्माण के लिए फिलहाल झज्जर जिला मुख्यालय पर मात्र जहांआरा बाग खेल स्टेडियम ही है। वहीं, क्रिकेट के लिए नेहरू कॉलेज का खेल स्टेडियम है। इसके अलावा, कोई भी खेल स्टेडियम नही है।
वर्जन:
स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है छोटे-छोटे काम रह गए है जोकि जल्द पूरे करवाए जा रहे है। स्टेडियम की दीवार को बनवाने के लिए टेंडर मुख्यालय भेजे गए है।
सुमित कौशिक, कनिष्ठ अंभियता पीडब्ल्यूडी,विभाग झज्जर।