फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sports competition to be held on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होगी खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sports competition to be held on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose
साल्हावास। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स क्लब साल्हावास की तरफ से प्रथम एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। अंडर-11 के लड़के और लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़, अंडर-13 के लड़के और लड़कियों के लिए 600 मीटर दौड़, अंडर-16 के लड़के और लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। अंडर-18 लड़के और लड़कियों के लिए 1600 मीटर दौड़ करवाई जाएगी। लड़कों के लिए 3000 मीटर ओपन दौड़ व 1600 मीटर रेस भी आयोजित करवाई जाएगी। वही अंडर-16 की लड़कियों के लिए 3000 मीटर रेस तथा लड़कियों के लिए 1600 मीटर ओपन दौड़ भी आयोजित होगी। इसके अलावा अंडर-18 लड़कों के लिए शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप खेल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़ तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की 200 मीटर दौड़ होगी। किसी भी खेल के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है। अंडर-11 के खिलाड़ियों के लिए प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 800 रुपये तृतीय पुरस्कार 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बाकी सभी कैटेगरी के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये व तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन सुबह 11 बजे से खेल स्टेडियम साल्हावास में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed