फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SPO posted in Matanhel police post died in road accident in Jhajjar

Jhajjar:मातनहेल पुलिस चौकी में तैनात एसपीओ की सड़क दुर्घटना में मौत, कांवड़ यात्रा को लेकर गश्त पर था कर्मी

Fri, 14 Jul 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

झज्जर में जहाजगढ़ के पास एमपी माजरा गांव निवासी राजेश पुत्र उमेद सिंह 49 साल दो साल पहले झज्जर पुलिस में एसपीओ लगा था। शुक्रवार की सुबह मातनहेल रोड पर कांवड़ यात्रा को लेकर गश्त पर था। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
SPO posted in Matanhel police post died in road accident in Jhajjar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल से आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मातनहेल चौकी में तैनात एसपीओ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां परु पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जहाजगढ़ के पास एमपी माजरा गांव निवासी राजेश पुत्र उमेद सिंह 49 साल दो साल पहले झज्जर पुलिस में एसपीओ लगा था। उसकी ड्यूटी फिलहाल साल्हावास थाना की मातनहेल चौकी में थी। वह शुक्रवार की सुबह मातनहेल रोड पर कांवड़ यात्रा को लेकर गश्त पर था। जब वह जेएलएन से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी वाहन से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चार बच्चों का पिता था। उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। सेना से सेवानिवृत होने के बाद करीब दो साल पहले वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर नियुक्त हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। - जयभगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed