{"_id":"64b1a78f8af6b021170675d7","slug":"spo-posted-at-matanhel-police-post-died-in-an-accident-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-1773-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल पुलिस चौकी में तैनात एसपीओ की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल पुलिस चौकी में तैनात एसपीओ की हादसे में मौत
Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) कैनाल से आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर से मातनहेल चौकी में तैनात एसपीओ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार जहाजगढ़ के पास एमपी माजरा गांव निवासी राजेश (49) दो साल पहले झज्जर पुलिस में एसपीओ के रूप में तैनात किए गए थे। उनकी ड्यूटी साल्हावास थाना की मातनहेल चौकी में थी। वह शुक्रवार की सुबह मातनहेल रोड पर कांवड़ यात्रा को लेकर गश्त पर थे। जब वह जेएलएन से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक को किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह चार बच्चों के पिता थे। उनकी तीन बेटी व एक बेटा है। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब दो साल पहले ही वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात किए गए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
- वर्जन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
- जयभगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।