फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Speeding truck hits car, grandmother and grandson killed

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दादी-पोते की गई जान

Wed, 26 Jun 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Jun 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits car, grandmother and grandson killed
25jjrp16 साल्हावास।  ढाणा लिलोढ व सुधराना झांसवा चौराहे पर  दुर्घटना में ग्रस्त हुई कार ।फोटो प
संवाद न्यूज एजेंसी साल्हावास (झज्जर)। ढाणा लिलोढ और सुधराना झांसवा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे क्रॉसिंग के दौरान तेज गति में आ रहे ट्रक ने एक कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर ढाणा निवासी अनिल, अपनी पत्नी सुमन, मां विद्या देवी, पुत्र मन व पड़ोसी उर्मिला के साथ चरखी दादरी के कान्हेडा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां काज रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह ढाणा लिलोढ व सुधराना झांसवा चौराहे पर पहुंचे तो क्रॉसिंग के दौरान एक तेज गति में आ रहे ट्रक के चालक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या देवी व उसके 16 वर्षीय पोते मन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अनिल, मां सुमन व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed