{"_id":"66a584b89b4efddf340239b7","slug":"special-cleanliness-campaign-running-on-mission-mode-in-the-district-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112274-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला में मिशन मोड पर चल रहा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला में मिशन मोड पर चल रहा विशेष सफाई अभियान
Sun, 28 Jul 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला में विशेष स्वच्छता अभियान सभी सात खंडों बेरी, बहादुरगढ़, बादली, मातनहेल, साल्हावास, माछरौली और झज्जर में प्रतिदिन शेड्यूल के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को गांव साल्हावास में बीडीपीओ राहुल मेहरा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें एसबीएम की डीपीएम मीनू रानी ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता तभी मानी जाएगी। जब इस अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाकर डंपिंग प्वाइंट से कूड़े के ढेर हटाना,सभी सरकारी भवनों की साफ सफाई करना, धार्मिक स्थलों पर एकत्रित होकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।ग्राम पंचायत दुबलधन किरमान में सरपंच सुनीता, पंच मनजीत, शमशेर, पवन द्वारा मुख्य गली व जनरल चौपाल की सफाई करवाई गई। इस अवसर वजीर, सतपाल, सुमित, शकुंतला, शीला ,बीरमती रानी का सहयोग रहा।