फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Special cleaning campaign will run till 15th August

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning campaign will run till 15th August
झज्जर। जिले के गांवों में 15 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए आमजन को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी डीसी शक्ति सिंह ने अधिकारियों की बैठक में स्वच्छता अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी। डीसी ने कहा कि स्वच्छता के मामले में अग्रणी रहने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक गांव में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में यह अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे हमारे गांव वास्तव में स्वच्छ दिखाई दें। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर सफाई के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। डीसी ने कहा कि गांवों में स्वच्छता मुहिम के साथ ही 12 अगस्त को ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा से पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed