फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SP took stock of police arrangements in the city

एसपी ने शहर में लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP took stock of police arrangements in the city
झज्जर। पुलिस प्रशासन की तरफ शहर में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की शाम को पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम स्वयं शहर की सड़कों पर उतरे। औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिस नाके, राइडर व पीसीआर को चेक किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने चौक चौराहों पर पुलिस व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन भी मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पार्टियों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व सतर्कता से करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने गश्त व नाका पार्टियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने निर्धारित एरिया में व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए असामाजिक शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने व संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम व वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए मुस्तैदी से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed