फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonia Mann will rally in Sangrur, learning bullet in Bahadurgarh

सोनिया मान संगरूर में करेगी रैली, बहादुरगढ़ में सीख रही बुलेट चलाना

Fri, 12 Mar 2021 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sonia Mann will rally in Sangrur, learning bullet in Bahadurgarh
बहादुरगढ़। अभिनेत्री सोनिया मान टीकरी बार्डर पड़ाव में लगातार किसानों के बीच समर्थन कर रही हैं। अब इस क्रम में अभिनेत्री सोनिया मान 13 मार्च को पंजाब के संगरूर शहर में किसानों के समर्थन में बाइक रैली निकालेगी। रैली को लीड सोनिया मान स्वयं करेंगी। इसके लिए सोनिया मान बहादुरगढ़ में बाइक (बुलेट) चलाना सीख रही हैं। इसके लिए वह सुबह और शाम दोनों समय शहर के सेक्टर-9 इलाके में बाइक चलाती हैं।
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनिया मान ने कहा कि कीर्ति किसान यूनियन की तरफ से यह बाइक रैली निकाली जाएगी। बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर किसानों को तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है। सोनिया मान स्वयं भी तीन महीने से यहां पर किसानों के समर्थन में ठहरी हुई हैं। आंदोलन में बुजुर्ग, महिलाएं तो पहले से ही शामिल हो चुकी हैं। उनका मकसद किसान आंदोलन से विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थियों को जोड़ना है। 13 मार्च को संगरूर में निकाली जाने वाली बाइक रैली में कॉलेजों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भारी संख्या में भाग लेंगे। उन्हें दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे आंदोलन में शामिल किया जाएगा। सोनिया मान ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आती हैं। अब उन्हें किसानों के समर्थन में भी आगे आना होगा। उन्होंने पुराने पंजाब की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान जनमानस किसी के घर में भी जाकर खाना खा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed