{"_id":"6547ebcad81ef41f380fc8c4","slug":"son-took-fathers-life-by-hitting-his-head-with-a-brick-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5252-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिर में ईट मारकर बेटे ने ली पिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिर में ईट मारकर बेटे ने ली पिता की जान
Mon, 06 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राधा स्वामी कालोनी में अपने पिता को शराब पीने से रोकने पर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। इस झगडे़ में पुत्र ने अपने पिता के सिर में ईंट मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर पुत्र फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पोते के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
राधा स्वामी काॅलोनी निवासी अंगूरी ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसका 46 वर्षीय बेटा रोहताश शराब पीने का आदी था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे उसका लड़का रोहताश अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। वह दूसरे लड़के ओमप्रकाश के मकान के सामने थी। इस दौरान रोहताश का लड़का साहित आया और पिता से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगडे़ में साहिल ने गली में पड़ी ईंट को उठाकर अपने पिता रोहताश के सिर में मार दिया। इससे रोहताश सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पोते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।