{"_id":"69cc24d03ba11778a20e1c5c","slug":"son-shot-father-in-property-dispute-fir-lodged-against-three-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133410-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता पर चलाई थी गोली, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता पर चलाई थी गोली, तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
31jjrp14- घायल को पीजीआई लेकर जाते स्टाफ सदस्य। स्रोत : वीडियो
- फोटो : Archive
झज्जर। गांव ढाकला में एक युवक पर अपने पिता के गोली मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य दो पर भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले को लेकर लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हुआ था।
ढाकला निवासी ईश्वर ने बताया कि उनकी उम्र करीब 65 वर्ष है और वह दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनके एक लड़का व एक लड़की है और दोनों शादीशुदा है। उनका भाई कृष्ण से आपस में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। छह दिसंबर को कृष्ण व उसके पुत्र अंकित ने उसकी नजफगढ़ वाली प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था।
यही नहीं उसके साथ पहले भी कई बार मार-पिटाई करने की कोशिश की लेकिन कृष्ण व उसका पुत्र कामयाब नहीं हुए। उसकी ढाकला वाली प्रॉपर्टी पर दोनों ने ताला लगा रखा है। 30 मार्च की शाम को वह अपने घर पहुंचा तो कृष्ण व अंकित ने पहले प्लानिंग के अनुसार उनके पुत्र सतीश को पिस्तौल देकर मारने के लिए घर के अंदर भेज दिया।
विज्ञापन
सतीश ने उसको धमकाते हुए अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से सीधे दो फायर कर दिए। एक गोली उसके बाएं कंधे में लगी व दूसरी गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया और इसके बाद सतीश यह कहते हुए चला गया कि उसके चाचा कृष्ण व उसके चचेरे भाई अंकित व उसके साथ झगड़ा करने का इनाम गोली मारकर दिया है।
उसने धमकी कि उसके व उसके चाचा के नाम प्रॉपर्टी नाम नहीं करवाई तो अंजाम इससे भी भयंकर होगा। वृद्धा ने अपने पुत्र सतीश और भाई कृष्ण व भतीजे अंकित पर जान से मारने के आरोप लगाए। पुलिस ने घायल के बेटे सतीश, भाई कृष्ण, भतीजे अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।