{"_id":"654d2b1d45e16da14206ab94","slug":"son-sent-woolen-clothes-from-goa-for-his-family-what-turned-out-to-be-garbage-and-old-clothes-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5376-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटे ने परिजनों के लिए गोवा से भेजे ऊनी वस्त्र, निकला कूड़ा और पुराने कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटे ने परिजनों के लिए गोवा से भेजे ऊनी वस्त्र, निकला कूड़ा और पुराने कपड़े
Fri, 10 Nov 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति के बेटे ने गोवा से परिजनों के लिए ऊनी कपड़ों के दो पैकेट डाक द्वारा पार्सल से भेजे थे। इसमें से एक पैकेट में तो सभी कपड़े और सामान बिल्कुल सही मिला, लेकिन दूसरे पैकेट में पुराने कटे-फटे कपड़े और अन्य अनावश्यक सामान मिलने पर परिजन हैरान हो गए।
पीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि उनका बेटा टिंकेश गोवा में नौकरी करता है। वह हर साल उनके लिए गोवा से ही ऊनी कपड़े व अन्य सामान भेजता रहता है। उन्होंने बताया कि गोवा से भेजे गए सामान में एक पैकेट में कूड़ा और पुराने कपड़े निकले, जबकि दूसरे पैकेट में सभी सामान सही निकला है।
उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन डाकपाल को कर दी है। वहीं वह और उनके पति डाकघर में भी पूछताछ करने गए थे, लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि जो भी सामान आगे से आया है, वही उनको लौटा दिया गया है। पीड़ितों को करीब 25 से 30 हजार रुपये का चूना लगा है।