फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Son-in-law said - Today there will be blood on my hands... and shot uncle and father-in-law

Jhajjar-Bahadurgarh News: दामाद बोला- आज मेरे हाथों खून होना है... और चाचा ससुर को मार दी गोली

Thu, 30 Jan 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law said - Today there will be blood on my hands... and shot uncle and father-in-law
-फोटो 51 : घटना के बाद संजय के घर के नजदीक मौजूद लोग। संवाद - फोटो : jammu news
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव में एक युवक ने अपने चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पत्नी सवा साल से मायके में रह रही थी। वह पत्नी के घर नहीं लौटने से नाराज था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात युवक ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पत्नी के चाचा ने विरोध जताया तो युवक बोला-आज तो मेरे हाथ से तुम्हारा खून होना लिखा है... और चाचा ससुर के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद युवक गांव से भाग निकला। पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मांडोठी गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके बड़े भाई सज्जन सिंह की बेटी रिंकी की पांच वर्ष पूर्व गांव शुहरा, जिला झज्जर निवासी मनेन्द्र के साथ शादी हुई थी।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही भतीजी रिंकी के साथ मनेन्द्र छोटी-2 बातों पर क्लेश और मारपीट करता था। इस मामले को लेकर कई बार परिवार ने पंचायत की। लोगों ने हर बार समझा-बुझाकर रिंकी की शुहरा स्थित उसकी ससुराल भेज दिया। लेकिन, करीब एक वर्ष से रिंकी अपने मायके मांडोठी में रह रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे मनेन्द्र एक सफेद रंग की कार से घर के पास गली में आया और गाली-गलौज व शोर-शराबा करने लगा। शोर सुनकर संदीप और उनके भाई संजय बाहर आए और मनेन्द्र को समझाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मनेन्द्र ने संजय के सिर में गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गए। वारदात के बाद मनेन्द्र अपनी कार से भाग निकला। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, परिजन संजय सिंह को पीजीआईएमएस रोहतक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

-फोटो 51 : घटना के बाद संजय के घर के नजदीक मौजूद लोग। संवाद

-फोटो 51 : घटना के बाद संजय के घर के नजदीक मौजूद लोग। संवाद- फोटो : jammu news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed