फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Son going to leave teacher father on duty dies in road accident

शिक्षक पिता को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Son going to leave teacher father on duty dies in road accident
बेरी। कलानौर मार्ग पर बाकरा मोड़ के पास बुलेट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के समय युवक अपने पिता को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बेरी में ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान युवक देवांश ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता सत्यप्रकाश का रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तावडू में शिक्षक हैं सत्यप्रकाश
जानकारी के अनुसार गांव चिमनी निवासी देवांश अपनी बुलेट बाइक पर अपने पिता सत्यप्रकाश को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह बाकरा मोड़ के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल पिता व पुत्र की गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश शिक्षा विभाग में तावडू में टीचर हैं। सोमवार को सुबह सत्यप्रकाश का बेटा देवांश ड्यूटी पर छोड़ने के लिए झज्जर जा रहा था। हादसे में देवांश की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बाकरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुलेट बाइक पर सवार युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पिता के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल, शहर पुलिस चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed