{"_id":"584efe004f1c1b5b7a64a1c9","slug":"sold-mobile-to-children-beat-compromise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बेचे मोबाइल तो धुनाई, बाद में समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बेचे मोबाइल तो धुनाई, बाद में समझौता
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर चौक के पास स्थित मोबाइल शोरूम के एक कर्मचारी की शोरूम में घुसकर कासनी निवासी एक व्यक्ति ने जमकर पिटाई की। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मोबाइल कर्मचारी की पिटाई को देख आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। पीड़ित कर्मचारी अमनदीप निवासी बहादुरगढ़ का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने करीब 16 साल के दो बच्चों को मोबाइल बेचे थे। पीड़ित कर्मचारी की माने तो कासनी निवासी सौरभ अपने साथी के साथ शोरूम पर नए माबाइल आए थे।
उनकी कम उम्र को देखते हुए उसने बच्चों के परिवपार वालों से फोन पर बात कराने के लिए कहा तो बच्चों ने अपने परिवार के किसी सदस्य से उसकी बात भी करवाई। इसके बाद कर्मचारी अमनदीप ने बच्चों कों मोबाइल बेच दिए। इतना ही नही फोन की कीमत का बिल भी उसने बच्चों को दिया था। लेकिन कुछ ही देर बाद कासनी निवासी सौरभ के पिता अपने कुछ साथियों के साथ शोरूम पर आए और उसके साथ पिटाई की। कर्मचारी ने बताया कि दोनों बच्चों के पास 60 हजार रुपये थे। वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। वहीं दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया।