{"_id":"6aa14d2d640c5e448c03dd5c","slug":"soil-theft-in-kukdola-village-villagers-to-meet-the-chief-minister-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127025-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुकड़ोला गांव में मिट्टी चोरी, ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुकड़ोला गांव में मिट्टी चोरी, ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलेंगे
Wed, 09 Sep 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
बादली। कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाए जाने के मामले में ग्रामीण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का फैसला लिया है। ग्रामीण मामले की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक कर मुख्यमंत्री से मुलाकात का निर्णय लिया।
ग्रामीणों का नेतृत्व करने वाले विनोद ने बताया कि करीब चार एकड़ पंचायती जमीन से लाखों रुपये की मिट्टी निजी भट्ठे पर डलवाई गई। इस मामले से संबंधित ऑडियो और वीडियो जिला पंचायत अधिकारी को सौंपे जा चुके हैं। ग्रामीणों ने बीडीपीओ और पंचायत सचिव पर शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात कही है। पूर्व सरपंच विनोद ने कहा कि अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव की सरपंच मधुबाला ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने मिट्टी पंचायत के ही कार्यों में लगाई है।