फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Soil stolen from the banks of the West Juaon drain; villagers made a video and made it viral.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेस्ट जुआं ड्रेन किनारे से मिट्टी चोरी, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Soil stolen from the banks of the West Juaon drain; villagers made a video and made it viral.
फोटो-60: बहादुरगढ़ के बराही रोड पर वेस्ट जुआं ड्रेन किनारे से उठाई गई मिट्‌टी। स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। गांव सांखौल के पास बराही रोड स्थित वेस्ट जुआं ड्रेन के किनारे से मिट्टी चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने मिट्टी उठाते ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुलडोजर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता आशीष यादव ने शिकायत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ड्रेन के किनारों से बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई गई है जिससे बरसात के दौरान जलभराव और कटाव की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस से ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों ने मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह का समय मांगा। उनका कहना है कि वे दोबारा से मिट्टी डलवाकर ड्रेन के किनारों को पहले जैसी स्थिति में ठीक कर देंगे। जेई आशीष यादव ने स्पष्ट किया कि ड्रेन सार्वजनिक संपत्ति है और इससे छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article