फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Social organizations raised the demand to get justice for Manisha

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक संस्थाओं ने मनीषा को न्याय दिलाने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Social organizations raised the demand to get justice for Manisha
-फोटो 65 : तहसीलदार के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिका
बहादुरगढ़। कई सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। हिंदू जागरण मंच, दया निधि सेवा ट्रस्ट प्रदेशाध्यक्ष शिवम भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमबीर छिकारा, समाजसेविका बबीता दहिया, श्रीश्यामजी गऊ सेवा समिति से हरिओम जून, मेरी बेटी मेरा गौरव संस्था के अध्यक्ष गौरव शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, वकीलों व सामाजिक लोगों ने तहसीलदार बहादुरगढ़ सुदेश कुमारी के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नामित एक ज्ञापन सौंपा और मनीषा को न्याय दिलाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनीषा किसी एक परिवार की बेटी नहीं है बल्कि हरियाणा की बेटी है और पूरा हरियाणा के साथ-साथ देश आज बेटी को न्याय दिलाने व दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है। हम चाहते है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच व कमेटी का गठन होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। इसमें जो भी दोषी पाया जाए तो कड़ी सजा मिले ताकि मनीषा को न्याय मिल सकें। उधर दया निधि सेवा ट्रस्ट प्रदेशाध्यक्ष शिवम भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमबीर छिकारा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से निवेदन किया है कि कि हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनना चाहिए क्योंकि सरकार का भी नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लेकिन इससे पहले उनको सुरक्षित माहौल देना चाहिए ताकि वह सुरक्षित माहौल में जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की बेटी मनीषा को न्याय मिले और परिवार को आर्थिक सहायता, मुआवजा और घर में किसी परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। इस मौके पर हरिप्रकाश गौतम, एडवोकेट अशोक अहलावत, सुमित देशवाल, हितेश कसार, कृष्ण कादयान, रोहित लोहचब, दिनेश, प्रमोद भारद्वाज, रणजीत, सागर, सितेंद्र सिंह, चंद्रकांत भारद्वाज, जसवीर दलाल नया गांव मौजूद रहे।
-फोटो 65 : तहसीलदार के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed