{"_id":"670083f88f996766b305c574","slug":"so-far-31-dengue-patients-and-25-malaria-patients-have-been-found-in-the-district-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114367-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में अभी तक डेंगू के 31 और मलेरिया के 25 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में अभी तक डेंगू के 31 और मलेरिया के 25 मरीज मिले
Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में अभी तक डेंगू के 31 और मलेरिया के 25 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। जहां केस आ रहे हैं, वहां आसपास के घरों में फॉगिंग और कूलरों, पानी के मटकों की जांच करवाई जा रही है।
लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 183 टीमें बनाई गई हैं, जो लोगों के घरों में जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। अभी तक मलेरिया और डेंगू के मरीजों में से किसी की मौत नहीं हुई है। जिले में अभी तक 18 हजार घराें में लार्वा पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू के 2225 और मलेरिया के 49951 टेस्ट करवाएं हैं।
डेंगू, मलेरिया के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए अभी तक 130 गांवों और 56 वार्डों में में फॉगिंग करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाए हैं।
विज्ञापन
जिले में नहीं मिल रही प्लेटलेट्स
जिन मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है, उन्हें रोहतक पीजीआई भेज दिया जाता है। जहां पर उन्हें फ्री में प्लेटलेट्स मिल जाती है। जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं है। अगर कोई बीपीएल परिवार का मरीज निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है और उसे बाहर से प्लेटलेट्स खरीदनी पड़ती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग से राशि रिफंड हो जाती है।
वर्जन
जिले में 31 डेंगू के और 25 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन किया गया है, जो लोगों को डेंगू और मलेरिया के बारे में जागरूक कर रही है। जहां पर केस पाए गए हैं, वहा पर फॉगिंग करवाई जा रही है। अभी तक 130 गांवों और 56 वार्डों में नगर परिषद और ग्राम पंचायतों से आग्रह कर फॉगिंग करवाई गई है।-तीर्थ सिंह बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर