{"_id":"69c843b87ec405df9609f73c","slug":"smuggler-arrested-with-hashish-and-cash-worth-rs-235-lakh-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122298-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चरस और 2.35 लाख की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चरस और 2.35 लाख की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने नजफगढ़ रोड बाईपास से एक तस्कर को 455 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जरनैल सिंह झाड़ौदा, नजफगढ़ दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख 35 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी नए बस स्टैंड के पास सर्विस रोड पर अपनी कार में चरस बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी को कार से उतारकर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पॉलिथीन में चरस बरामद हुई जिसका वजन 455 ग्राम पाया गया। वहीं कार की तलाशी में नकदी और मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने सभी सामान को सील कर कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।