{"_id":"69cabc97564b0bb27f00a287","slug":"skill-development-is-more-important-than-degrees-in-the-present-era-bhargava-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133331-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान समय में डिग्री से ज्यादा जरूरी कौशल विकास : भार्गव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान समय में डिग्री से ज्यादा जरूरी कौशल विकास : भार्गव
विज्ञापन
30jjrp02- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित एनएसएस कैंप में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं दो के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. विकास सुहाग के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र भार्गव प्रधान एमईटी और प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह की उपस्थिति में हुआ।
मुख्य वक्ता राजेंद्र भार्गव ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों और इंटर्नशिप के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण कौशल विकास है, क्योंकि ज्ञान तो इंटरनेट पर सबके पास उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीखने में उम्र कोई बाधा नहीं है और कौशल ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान है। युवा केवल नौकरी के पीछे न भागें बल्कि अपने कौशल और सृजनात्मकता को विकसित करें। उन्होंने प्रभावी बायोडाटा बनाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
कर्नल पंत ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के पुस्तकालय के समीप हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए खोदाई एवं नलाई का कार्य किया और एआई तथा औषधीय पौधों पर समूह चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर कर्नल योगेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, डॉ. प्रताप फलसवाल और कांता सिंह उपस्थित रहे।