फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Six Sigma will invest 100 crores in Himachal

सिक्स सिग्मा हिमाचल में करेगी 100 करोड़ का निवेश

Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Six Sigma will invest 100 crores in Himachal
सरकार के साथ सिक्स सिग्मा के साथ हुए समझौते को दिखाते डॉ. प्रदीप भारद्वाज और अन्य। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। हिमाचल प्रदेश में बन रहे माउंटेन मेडिसिन इंस्टीट्यूट से राज्य सरकार और स्थानीय लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार और सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आरएन बत्ता (अतिरिक्त मुख्य सचिव), अमिताभ अवस्थी (स्वास्थ्य सचिव), डॉ. प्रदीप भारद्वाज (सीईओ, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर), मेजर जनरल अतुल कौशिक (सिक्स सिग्मा बोर्ड सदस्य), डॉ. अनीता भारद्वाज (चिकित्सा निदेशक, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर) और डॉ. आरसी शर्मा (डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश) की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्चधिकारियों के साथ बैठक में संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव सिक्स सिग्मा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप भारद्वाज, सिक्स सिग्मा के बोर्ड मेंबर मेजर जनरल अतुल कौशिक और सौविक चंद्र दत्ता ने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर कहा कि सरकार शिमला और सिरमौर जिले में संस्थान के लिए जमीन खरीदने में सहायता करेंगे। उन्होंने कैलाश मणिमहेश यात्रा में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम की सराहना की। डॉ. प्रदीप भारद्वाज, प्रोफेसर आरसी शर्मा, मेजर जनरल अतुल कौशिक और डॉ. अनीता भारद्वाज ने राज्य के मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
विज्ञापन

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि चूड़धार, सिरमौर क्षेत्र में बनने वाले माउंटेन मेडिसिन इंस्टीट्यूट पर 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संस्थान के शुरू होने के बाद 727 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य हाई ऑल्टीट्यूड पर्वतों से संबंधित एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और योग में सभी प्रकार के अनुसंधानों को विकसित करना है। इसके साथ पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध औषधियों की पहचान करके पेशेवरों को शिक्षित करना है। इंस्टीट्यूट में सशस्त्र बलों और पैरा सैन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संस्थान में स्थानीय लोगों, स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों को ऊंचाई पर बचाव और आपदा में प्रशिक्षित करेगा। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि संस्थान दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में जाने वाले स्थानीय लोगों को रोकने में मद्द करेगा। उनके लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराएगा। संस्थान राज्य और केंद्र सरकार को प्रमुख मुद्दों पर परामर्श के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी करेगा और पहाड़ों में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक सुपर स्पेशलाइज्ड हाई ऑल्टीट्यूड माउंटेन मेडिसिन टीम है, जिसे भारत के सशस्त्र बलों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। 2009 से सिक्स सिग्मा अमरनाथ, कैलाश मानसरोवर, केदारनाथ, मणिमहेश और उत्तराखंड बाढ़, नेपाल में आए भीषण भूकंप जैसी आपदाओं में सभी तीर्थयात्राओं में मुफ्त उच्च ऊंचाई वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed