फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Six new dengue patients found in a day, fogging work continues

एक दिन में मिले छह डेंगू के नए मरीज, फोगिंग का कार्य जारी

Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found in a day, fogging work continues
इस समय जिले में दिनों दिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में डेंगू के छह नए केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में अब तक 200 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 28 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं । निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम व नागरिक अस्पताल में भी डेंगू व वायरल फीवर की मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से बुखार के सभी मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही हैं। जिन मरीजों को डेंगू के लक्षण दिखाई देतें हैं तो उनके सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार से ग्यारह सौ तक के मरीजों की ओपीडी चिकित्सकों की ओर से की जा रही है। 50 फीसदी मरीजों की संख्या खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के पाए जा रहे हैं। वहीं डॉक्टर मरीजों को सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हिदायत दे रहे हैं, वहीं बुजुर्ग व बच्चों को विशेष तौर पर सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने को कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी से प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयां डाली जा रही है और आमजन को भी जलभराव को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में विभाग की तरफ से डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है। डेंगू की जांच झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पतालों निशुल्क की जा रही।- डॉ सरीता गोरी, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed