{"_id":"691ce04e2bed9bdea70b94a0","slug":"six-illegal-polluting-units-caught-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118971-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध यूनिट पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध यूनिट पकड़ी
Wed, 19 Nov 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : मशीन पर सील लगातार कर्मचारी। स्रोत बोर्ड
बहादुरगढ़। प्रदूषण फैलाने वाली अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को बोर्ड अधिकारियों ने गांव बहराणा, महाराणा और छारा गांव के आसपास 6 अवैध इकाइयों को पकड़ा। इनमें प्लास्टिक वेस्ट यूनिट को जहां सील किया गया वहीं एल्युमीनियम भट्ठियों को मौके पर तोड़ दिया गया।
संचालकों को बोर्ड अधिकारियों ने चेताया है कि यदि भविष्य में फिर से इन्हें चालू किया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अवैध रूप से चल रही प्रदूषणकारी यूनिट्स पर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम को कुल 6 अवैध यूनिट मिलीं।
इनमें एक प्लास्टिक वेस्ट ‘गुल्ला’ यूनिट और 5 एल्युमिनियम मेल्टिंग भट्ठियां शामिल रहीं। कार्रवाई के दौरान टीम को बरहाना-छारा रोड पर एक यूनिट, छारा-छोछी रोड पर एक यूनिट और मेहराना-छोछी रोड पर चार यूनिटें संचालित मिलीं। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक वेस्ट यूनिट को तुरंत सील कर दिया व एल्युमिनियम मेल्टिंग भट्ठियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही इन सभी यूनिट्स की बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व बहादुरगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) शैलेंद्र अरोड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से चल रही और भारी प्रदूषण फैलाने वाली इन यूनिट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई है।