फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SIT will investigate the case of assault on lawyers

Jhajjar-Bahadurgarh News: वकीलों से मारपीट प्रकरण की एसआईटी करेगी जांच

Sun, 19 Nov 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the case of assault on lawyers
बहादुरगढ़। सवा साल पहले एक वकील ने एक पुलिसकर्मी पर उसके मुअक्किल से नाजायज पैसे मांगने का आरोप लगाया था। इस पर दोनों मेें विवाद हुआ था। कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया था। वकीलों ने पुलिस पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत प्रदेश के गृह मंत्री से की गई थी। इस प्रकरण में गृह मंत्री ने एसपी को एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दअसल 16 अगस्त 2022 को कोर्ट परिसर में वकीलों और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच हंगामा हो गया था। वकील दीपक वशिष्ठ ने एक पुलिस कर्मी पर उसके मुअक्किल से नाजायज पैसे मांगने का आरोप लगाया था। इस पर दोनों में विवाद हो गया था। नौबत हाथापाई तक पहुंची थी। आरोप लगा था कि पुलिस कर्मचारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने वकील को ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया था। वकील दीपक वशिष्ठ ने बताया कि वह अपने मुअक्किल सचिन का अदालत में चालान संबंधी कार्य करवाने के लिए उसके साथ था। मामले में एक पुलिस कर्मी ने मुअक्किल से सात हजार रुपये पहले ही नाजायज रूप से लिए थे और बाद में कुछ दस्तावेज फोटो स्टेट करवाने के नाम पर 130 रुपये ले लिए। दीपक के अनुसार, उन्होंने अपने मुअक्किल से पैसे मांगने का विरोध किया था तो पुलिस कर्मी बुरा बर्ताव करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed