फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SIT begins investigation into Jhajjar encounter case

पंकज एनकाउंटर केस: SIT ने शुरू की जांच, झज्जर पहुंची सोनीपत की पुलिस आयुक्त; खंगाले रिकॉर्ड

Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

 पंकज एनकाउंटर मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एसआईटी मामले की जांच के लिए झज्जर पहुंची और घटनास्थल पर जाकर सबूत एकत्रित किए। 

विज्ञापन
SIT begins investigation into Jhajjar encounter case
झज्जर एनकाउंटर मामले में पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के पंकज एनकाउंटर मामले में एसआईटी जांच शुरू हो गई है। यह मामला काफी चर्चित है, क्योंकि परिवार और खाप पंचायतों ने इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया है। सोनीपत की पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने एसआईटी की कमान संभाली है। वे झज्जर पहुंचीं और घटनास्थलों की जांच की। 

विज्ञापन


एसआईटी ने खंगाले रिकॉर्ड

टीम ने सबसे पहले गैलेक्सी होटल (झज्जर के सांपला रोड पर स्थित) पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले और छानबीन शुरू की। होटल वह जगह है जहां पंकज अपने दोस्त के साथ गया था और झगड़े की शुरुआत हुई। झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ देर जांच देखी, लेकिन मीडिया से कोई बात किए बिना होटल से वापस लौट गईं। एसआईटी टीम ने घटनास्थलों का दौरा किया। टीम गैलेक्सी होटल में लगभग आधा घंटा रुकी। वहीं, सुर्खपुर जाने वाले बाईपास पर भी मामले की जांच की।

विज्ञापन

बीते 15 जनवरी की है घटना 

पुलिस ने पहले दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ होने की बात कही थी, इसलिए एसआईटी ने दोनों जगहों पर जाकर सबूत जुटाए। फिलहाल जांच कमेटी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। यह घटना 15 जनवरी 2026 की देर रात हुई थी। झज्जर पुलिस (एसटीएफ) ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पंकज अहलावत (डीघल गांव निवासी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत के छोटे भाई), नितेश और रोहित को गिरफ्तार किया। पंकज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। 

एक एएसआई परवीन कुमार भी गोली से घायल हुए। परिवार का आरोप है कि एनकाउंटर फर्जी था। पंकज के पिता आनंद सिंह (पूर्व चेयरमैन, केंद्रीय सहकारी बैंक) ने कहा कि पुलिस ने पीठ पर बैठकर पैर में गोली मारी। उन्होंने इसे पुलिसिया कहानी बताया। खाप पंचायतों और सीएम की भूमिका डीघल गांव की पंचायत और 21 खापों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली-हरियाणा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने पंकज समेत तीनों युवकों की रिहाई और जांच की मांग की। सीएम ने तथ्यों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया जिसके बाद एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed