फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sisters are sending Raksha Sutra to brothers abroad by keeping them in water proof envelopes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाटर प्रूफ लिफाफे में रखकर विदेशों में भाईयों को रक्षा सूत्र पहुंच रही बहनें

Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Sisters are sending Raksha Sutra to brothers abroad by keeping them in water proof envelopes.
बहादुरगढ़। रक्षा बंधन पर डाक विभाग ने विदेशों तक राखी पहुंचाने के खास इंतजाम किए हैं। बहादुरगढ़ के डाकघर में राखी भेजने के लिए 300 वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। इनमें रखकर बहनें विदेश में रहने वाले अपने भाईयों को रक्षा सूत्र भेज रहीं हैं। अब तक कनाडा 10, यूएसए 5, यूके 3 और आस्ट्रेलिया में 2 राखियां भेजी गई हैं। डाक विभाग का दावा है कि विदेश के किसी भी कोने तक 7 से 10 दिन में यह रखी पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

क्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। बहादुरगढ़ से अब तक केवल नेपाल, कुवैन बल्कि कनाडा, यूएसए, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी में राखियां भेजी जा रही हैं। खास बात यह है कि मासनून के सीजन में डाक विभाग की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफों की व्यवस्था भी की है। बहादुरगढ़ डाक विभाग में 300 वाटर प्रूफ लिफाफे पहुंचे हैं। यह लिफाफा बहनों को 10 रुपये में मिल रहा है। विदेश में राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने बाकायदा एक रेट लिस्ट भी जारी की है। बहादुरगढ़ से अब तक सबसे ज्यादा 10 राखी कनाडा में बहनों द्वारा भेजी गई हैं।
विज्ञापन

फौजी भाईयों को को भेज रही रक्षा सूत्र
0 बहादुरगढ़ क्षेत्र में काफी संख्या में युवक सेना और देश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं। उन्हें भी राखियां भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा काफी युवक बेंगलुरु, मद्रास, मुंबई के अलावा अलग-अलग प्रदेशों में काम करते हैं। उन्हें भी बहनों द्वारा राखियां भेजी जाती हैं। राखी का लिफाफा स्पेशल व अलग रंग का होने के कारण डाकिया भी उस राखी को अधिक महत्व देते हुए समय पर राखी पहुंचाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस देश के लिए कितना शुल्क
बहादुरगढ़ से कनाडा राखी भेजने के लिए 1300 रुपये, आस्ट्रेलिया भेजने के 1500 रुपये, यूके भेजने के 1700 रुपये, ब्रिटेन भेजने के लिए 2300 रुपये, बेल्जियम के लिए 1800 रुपये, जापान के लिए 1100 रुपये, न्यूजीलैंड के लिए 1200 रुपये, नेपाल के लिए 800 रुपये, मैक्सिको के लिए 1900 रुपये, कुवैत के लिए 1200 रुपये, जर्मनी के लिए 2200 रुपये, फ्रांस के लिए 1500 रुपये का चार्ज लिया जाएगा।


वर्जन

डाकघर में 300 वाटर प्रूफ लिफाफे आए हैं। इनमें बरसात के मौसम में भी राखी सुरक्षित रखकर भाईयों तक पहुंच जाएगी। लिफाफे का अलग रंग रूप होने के कारण डाकिये भी इसे जल्द पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह लिफाफा 10 रुपये में डाकघर में उपलब्ध है।

-संजीव कुमार, पोस्ट मास्टर, डाकघर बहादुरगढ़।



-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में स्थित डाकघर।

-फोटो 52 : वाटर पू्रफ लिफाफा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed