फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sign boards installed at Gurudwara in Jatwada and two other places

Jhajjar-Bahadurgarh News: जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा तथा दो अन्य स्थान पर लगाए गए साइन बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sign boards installed at Gurudwara in Jatwada and two other places
-फोटो 61 : जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा के साइन बोर्ड का उद्घाटन करने के उपरांत संगत के साथ चेयरपर्स - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से शहर में साइन बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा तथा दो अन्य स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने इनका उद्घाटन किया। जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा का साइन बोर्ड लगाने पर चेयरपर्सन सरोज राठी का गुरुद्वारा कमेटी ने आभार जताया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा के सदस्य टीटू सिंह ने बताया कि जटवाड़ा स्थित यह प्राचीन गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारा में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। इस प्राचीन गुरुद्वारे में गुरु तेग बहादुर के पावन चरण भी डले हुए हैं। गुरुद्वारे में सेवा करने तथा समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाहर से लोग शिरकत करने के लिए के लिए आते हैं। मगर गुरुद्वारे तक पहुंचने के लिए कहीं पर भी साइन बोर्ड नहीं लगा था। जिसके कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यह प्राचीन गुरुद्वारा ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नगर परिषद द्वारा नजफगढ़ रोड पर चौगान माता के पास गुरुद्वारा स्थल तक पहुंचने का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। जिसका चेयरपर्सन सरोज राठी ने उद्घाटन किया है।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अलावा दो साइन बोर्ड एक शिव चौक व एक पुराना बस अड्डा के नजदीक भी लगाए गए हैं और भविष्य में यहां पर एक भव्य स्वागत द्वार भी बनाने की योजना है। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, संदीप सैनी, महेंद्र राठी, मनमोहित गुप्ता, सरदार महेंद्र सिंह टीटू, ठेकेदार सिंह कोहली, अवतार सिंह, जसपाल भाटिया, कीर्त सिंह, सुखदेव सिंह भाटिया, रिंकू दुआ, हरपाल सिंह पाली, जगदीश चावला, नरेंद्र रतरा, नीतू, धर्मप्रीत सिंह, प्रभु, भुवनीक सिंह, हरनेक सिंह, नितिन कथुरिया, हर्षल डागर, सत्याकौर, परमजीत कौर, अमिता भाटिया, जसपाल कौर, महेंद्र कौर, मंजू सैनी, बन्नी भाटिया, जसलीन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 61 : जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारा के साइन बोर्ड का उद्घाटन करने के उपरांत संगत के साथ चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed